Ads

Posted by : ROHINI KAMAL

मराठों का उदय

भारत के दक्षिण पश्चिम भाग का पठारी क्षेत्र ही आज का महाराष्ट्र है।

ऊबड़-खाबड़ तथा कम उपजाऊ जमीन होने के कारण यहां के लोग बहुत मेहनती रहे हैं।

यहां रैयतवाड़ी लगान व्यवस्था लागू थी जिसमें किसान किसी जमींदार के अधीन नहीं होता था। अतः यहां शोषण पर आधारित वर्ग विभेद कम था।

मराठा क्षेत्र में शूद्र और ब्राह्मण देश के अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा ज्यादा निकट थे।

15वीं और 16वीं शताब्दी के भक्ति आंदोलन ने इस सामाजिक एकता को और मजबूत किया।

ज्ञानेश्वर, एकनाथ, तुकाराम, रामदास आदि संतों ने मराठा क्षेत्रवाद की भावना को उभारने में योगदान किया।

परिस्थितियां तो अनुकूल थीं परंतु राजनीतिक नेतृत्व की आवश्यकता थी।

शिवाजी ने मराठों की सामाजिक एकता और देशीय पहचान को अपने कुशल राजनीतिक और सामरिक नेतृत्व से स्वराज्य के रूप में परिणित किया।

गुरिल्ला युद्ध मराठों की रणनीतिक सफलता का एक अन्य महत्वपूर्ण कारण था। इसमें वे छोटी टुकड़ी में छिपकर अचानक दुश्मनों पर आक्रमण करते और उसी तेजी से जंगलों पहाड़ों में छिप जाते थे।

प्रारंभ में मराठे देवगिरी के यादवों के अधीन थे।देवगिरी के पतन के बाद वे बहमनी राज्य की सेवा में चले गए।

छत्रपति शिवाजी (1627-1680):

मराठा शक्ति का उदय औरंगजेब के समय में छत्रपति शिवाजी के नेतृत्व में हुआ।

शिवाजी का जन्म 20 अप्रैल, 1627 को शिवनेर के किले में हुआ।

वे शाहजी भोंसले की प्रथम पत्नी जीजा बाई के पुत्र थे, जिन्होंने तुकाबाई मोहिते नामक एक अन्य महिला से विवाह कर लिया था। इसी कारण जीजा बाई उनसे अलग रहती थी।

शाहजी भोंसले ने अहमदनगर राज्य में एक सैनिक के रूप में सेवा प्रारंभ किया था परंतु बाद में अपनी योग्यता के बल पर पूना की जागीर प्राप्त कर ली।

शाहजी 1940 में पूना की जागीर अपने 12 वर्षीय पुत्र शिवाजी को दे दिया और स्वयं बीजापुर रियायत की नौकरी कर ली।

शिवाजी ने मवालियों (मवाल क्षेत्र के लोगों) का एक लड़ाकू दस्ता बनाया। इन्हीं को साथ लेकर शिवाजी ने प्रारंभिक विजयें पायीं।

शिवाजी ने सबसे पहले बीजापुर के तोरण के किले पर अधिकार कर लिया। फिर सिंहगढ़, चाकन, पुरंदर, सूपा, कल्याण, जावली तथा रायगढ़ आदि दुर्गों पर भी कब्जा कर लिया।

शिवाजी की सैनिक सफलताओं से परेशान बीजापुर सुल्तान ने उसको काबू करने के लिए अफजल खां को 1659 में भेजा।

अफजल खां ने संधि वार्ता के बहाने शिवाजी को उसके किले से बाहर निकलने पर राजी कर लिया परंतु अफजल खां के दूत कृष्णा जी भास्कर ने शिवाजी को अफजल खां के षड्यंत्र का संकेत दे दिया।

फिर शिवाजी ने छुपाकर ले गए बघनखे से उसका पेट फाड़ डाला।

शिवाजी के बढ़ते प्रभाव से चिंतित औरंगजेब ने अपने मामा शाइस्ता खां को दक्षिण का सूबेदार बनाकर 1660 में भेजा। शाइस्ता खां ने पूना में कब्जा जमा लिया। 15 अप्रैल, 1663 की रात में कुछ चुनिंदा

सैनिकों के साथ शिवाजी ने शाइस्ता खां की छावनी में घुस कर हमला कर दिया। शाइस्ता खां तो बच निकला परंतु उसका एक अंगूठा कट गया।

शिवाजी ने जनवरी 1664 में मुगलों के कब्जे वाले समृद्ध बंदरगाह नगर सूरत को लूट लिया।

इन सभी गतिविधियों से क्रुद्ध औरंगजेब ने राजपूत सेनापति जयसिंह को शिवाजी को नियंत्रित करने के लिए भेजा।

मुगल सेना ने शिवाजी के बहुत से किलों पर कब्जा कर लिया। मजबूरन शिवाजी को जयसिंह के साथ 1665 में पुरंदर की संधि करनी पड़ी। पुरंदर की संधि के अनुसार शिवाजी को अपने 33 में से 23

किले मुगलों को देने पड़े। उनके पुत्र सम्भा जी को मुगल दरबार में 5000 का मनसब दिया गया। शिवाजी ने मुगलों की ओर से बीजापुर के खिलाफ लड़ने तथा मुगल साम्राज्य की सेवा करने का वचन

दिया। इस सन्धि के समय निकोलाओ मनूची वहां उपस्थित था।

इस सन्धि के बाद शिवाजी औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे परंतु औरंगजेब ने कैद करवा लिया। शिवाजी वहां से अपने पुत्र सम्भा जी के साथ किसी तरह बच निकले।

शिवाजी सकुशल दक्खन पहुंच कर बहुत से किले फिर से जीत लिए। 1760 में शिवाजी ने सूरत को दोबारा लूट कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर लिया।

16 जून, 1674 को रायगढ़ के किले में काशी के प्रसिद्ध पंडित गंगा भट्ट द्वारा शिवाजी का राज्याभिषेक किया गया।

शिवाजी ने छत्रपति, हैंदव धर्मोद्धारक तथा गौ-ब्राह्मण प्रतिपालक की उपाधि धारण की।

1678 में शिवाजी ने जिंजी का किला जीत लिया।

जिंजी को शिवाजी ने मराठा राज्य के दक्षिण क्षेत्र की राजधानी बनाया।

शिवाजी की मृत्यु 53 वर्ष की अवस्था में 14 अप्रैल, 1680 को हो गयी।

शिवाजी की मृत्यु के समय मराठा साम्राज्य बेलगांव से लेकर तुंगभद्रा नदी तक समस्त पश्चिमी कर्नाटक में फैला था।

इस तरह महान् मुगल साम्राज्य, बीजापुर के सुल्तान, गोवा के पुर्तगालियों और जंजीरा के अबीसीनियाई समुद्री डाकुओं के प्रबल विरोध के बाद भी शिवाजी ने दक्षिण में एक स्वतंत्र और शक्तिशाली हिंदू राज्य की स्थापना करने में सफलता पायी।



Rise of Marathas

Today's Maharashtra is the plateau region of the southwest part of India.

The people here have been very hardworking because of the rough and less fertile land.

Here Ryotwari rent system was applicable in which the farmer was not subordinate to any zamindar. So there was less class discrimination based on exploitation.

The Shudras and Brahmins in the Maratha region were closer than in other regions of the country.

This social unity was further strengthened by the Bhakti movement of the 15th and 16th centuries.

Saints like Dnyaneshwar, Eknath, Tukaram, Ramdas etc. contributed to the rise of the spirit of Maratha regionalism.

The circumstances were favorable but political leadership was needed.

Shivaji transformed the social unity and national identity of the Marathas into Swarajya through his efficient political and strategic leadership.

Guerrilla warfare was another important reason for the strategic success of the Marathas. In this, they used to suddenly attack the enemies by hiding in small detachments and with the same speed they used to hide in the jungles and mountains.

Initially the Marathas were under the Yadavas of Devagiri. After the fall of Devagiri they went to serve the Bahmani kingdom.

Chhatrapati Shivaji (1627-1680):

The rise of Maratha power took place during the time of Aurangzeb under the leadership of Chhatrapati Shivaji.

Shivaji was born on April 20, 1627 in the fort of Shivner.

He was the son of Shahaji Bhonsle's first wife Jija Bai, who married another woman named Tukabai Mohite. That is why Jija Bai used to live separately from him.

Shahaji Bhonsle had started service as a soldier in Ahmednagar state but later on the strength of his ability got the jagir of Poona.

Shahji gave the Poona jagir to his 12-year-old son Shivaji in 1940 and himself took up the job of Bijapur concession.

Shivaji formed a fighting squad of Mavalis (people of the Maval region). With these, Shivaji got his initial victories.

Shivaji first captured the toran fort of Bijapur. Then also captured the forts like Sinhagad, Chakan, Purandar, Supa, Kalyan, Jawali and Raigad.

Disturbed by Shivaji's military successes, the Bijapur Sultan sent Afzal Khan in 1659 to control him.

Afzal Khan persuaded Shivaji to come out of his fort on the pretext of treaty negotiations, but Afzal Khan's messenger Krishna Ji Bhaskar gave a signal to Shivaji about Afzal Khan's conspiracy.

Then Shivaji tore his stomach with the tiger that he took away.

Concerned with the growing influence of Shivaji, Aurangzeb sent his maternal uncle Shaista Khan as the Subedar of the South in 1660. Shaista Khan took possession of Poona. A select few on the night of April 15, 1663

Shivaji along with the soldiers entered the cantonment of Shaista Khan and attacked. Shaista Khan escaped but one of his thumb was amputated.

In January 1664, Shivaji plundered the prosperous port city of Surat, which was occupied by the Mughals.

Enraged by all these activities, Aurangzeb sent Rajput general Jai Singh to control Shivaji.

The Mughal army captured many forts of Shivaji. Shivaji was forced to make a treaty of Purandar with Jai Singh in 1665. According to the Treaty of Purandar, Shivaji got 23 of his 33

The fort had to be given to the Mughals. His son Sambha ji was given a mansab of 5000 in the Mughal court. Shivaji pledged to fight against Bijapur on behalf of the Mughals and serve the Mughal Empire.

Gave. Nicolao Manucci was present there at the time of this treaty.

After this treaty, Shivaji reached Agra to meet Aurangzeb, but Aurangzeb imprisoned him. Shivaji somehow escaped from there with his son Sambha ji.

Shivaji reached the Deccan safely and reconquered many forts. In 1760, Shivaji strengthened his economic position by plundering Surat again.

On June 16, 1674, Shivaji was coronated by the famous Pandit Ganga Bhatt of Kashi at Raigad Fort.

Shivaji assumed the title of Chhatrapati, Handava Dharmadokar and Gau-Brahmin Pratipalak.

In 1678, Shivaji conquered the fort of Jinji.

Shivaji made Jinji the capital of the southern region of the Maratha kingdom.

Shivaji died on 14 April 1680 at the age of 53.

At the time of Shivaji's death, the Maratha Empire extended from Belgaum to the Tungabhadra River throughout western Karnataka.

Thus Shivaji succeeded in establishing an independent and powerful Hindu kingdom in the south, despite strong opposition from the great Mughal Empire, the Sultan of Bijapur, the Portuguese of Goa and the Abyssinian pirates of Janjira.

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

- Copyright © Research center - Blogger Templates - Powered by Blogger - Designed by Johanes Djogan -