Ads

Posted by : ROHINI KAMAL

महाजनपद

महाजनपद, प्राचीन भारत में राज्य या प्रशासनिक इकाईयों को कहते थे। उत्तर वैदिक काल में कुछ जनपदों का उल्लेख मिलता है। बौद्ध ग्रंथों में इनका कई बार उल्लेख हुआ है।

ये निम्नलिखित थे।

1.अंग:- यह राज्य मगध के पश्चिम में स्थित था। इनमें आधुनिक बिहार के मुंगेर और भागलपुर जिले सम्मिलित थे। मगध वह अंग राज्यों के बीच चंपा नदी बहती थी। चंपा इसकी राजधानी का भी नाम था। यह उस काल के व्यापार व सभ्यता का प्रसिद्ध केंद्र था। अंग और मगध के मध्य निरंतर संघर्ष हुआ करते थे। अंत में यह मगध में विलीन हो गया।

2. मगध:- इस राज्य का अधिकार क्षेत्र मोटे तौर पर आधुनिक बिहार के पटना और गया जिलों के भूप्रदेश पर था इस की प्राचीन राजधानी गिरीव्रज थी। बाद में राजगृह व् पाटलिपुत्र राजधानी बनी प्रारंभ में एक छोटा राज्य था पर इसकी शक्ति में निरंतर विकास होता गया बुद्ध के काल में यह चार शक्तिशाली राजतंत्रो में से एक था।

3. काशी:- महाजनपद काल का सर्वाधिक शक्तिशाली राज्य था इसकी राजधानी वाराणसी थी। जो अपने वैभव ज्ञान एवं शिल्प के लिए बहुत प्रसिद्ध थी। महाजनपद काल का अंत होते होते यह कोसल राज्य में विलीन हो गया।

4.वत्स:- यह राज्य गंगा नदी के दक्षिण में और काशी व कौशल के पश्चिम स्थित था और इसकी राजधानी कौशांबी थी जो व्यापार का एक प्रसिद्ध केंद्र थी कौशांबी इलाहाबाद से लगभग 48 किलोमीटर की दूरी पर है बुद्ध के समय यहां का राजा उदयन था जो बड़ा शक्तिशाली पराकर्मी था उसकी मृत्यु के बाद मगध ने इस राज्य को हड़प लिया। वत्स का राज्य भी बुद्ध के समय चार प्रमुख राजतंत्रो में से एक था।

5. वज्जि:- यह राज्य गंगा नदी के उत्तर में नेपाल की पहाड़ियों तक विस्तृत था। पश्चिम में गंडक नदी इसकी सीमा बनाती थी और पूर्व में संभवत इसका विस्तार कोशी और महानंदा नदियों के तटवर्ती जंगलों तक था। यह एक संघात्मक गणराज्य था जो 8 कुलो से बना था। बुद्ध और महावीर के काल में यह एक अत्यंत शक्तिशाली गणराज्य था बाद में मगध के शासक ने इसे अपने राज्य का एक प्रदेश बना दिया।

6. कोसल:- इस राज्य का विस्तार आधुनिक उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में था। रामायण में इसकी राजरानी अयोध्या बताई गई है प्राचीन काल में दिलिप,रघु, दशरथ और श्रीराम आदि सूर्यवंशी शासको ने इस पर शासन किया था बौद्ध ग्रंथ मैं इसकी राजधानी श्रावस्ती कही गई है। बुद्ध के समय यह चार शक्तिशाली राजतंत्र में से एक था।

7. अवन्ति:- इस राज्य के अंतर्गत वर्तमान उज्जैन का भू प्रदेश तथा नर्मदा घाटी का कुछ भाग जाता था। यह राज्य भी दो भागों में बंटा था। उत्तरी भाग की राजधानी उज्जैन थी और दक्षिणी भाग की राजधानी महिष्मति थी। बुद्धकालीन चार शक्तिशाली राजतंत्र में से एक यह भी था बाद में यह मगध राज्य में सम्मिलित कर लिया गया।

8. मल्ल:- यह भी एक गणराज्य था यह दो भागों में बंटा हुआ था। एक की राजधानी कुशीनारा (वर्तमान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में आधुनिक कुशीनगर) और दूसरे की पावा। मल लोग अपने साहस अपने साहस व युद्ध प्रियता के लिए विख्यात थे। मल राज्य अनन्त मगध द्वारा जीत लिया गया।

9. पांचाल:- इस महाजन पद का विस्तार आधुनिक बंदायू और फर्रुखाबाद की जिले रोहिलखंड और मध्य दोआब में था। यह दो भागों में विभक्त था-उतरी पांचाल और दक्षिण पांचाल। उतरी पांचाल की राजधानी अहिछत्र और दक्षिण पंचाल की राजधानी कापील्य थी और यहां गणतन्त्रीय व्यवस्था कायम थी।

10. चेदि:- यह राज्य आधुनिक बुंदेलखंड के पश्चिम भाग में स्थित था। इसकी राजधानी शक्तिमती थी। इसे बौद्ध साक्ष्य में सोत्तथवती कहा गया है। चेदि लोगों का उलेख ऋग्वेद में भी मिलता है। महाभारत में यहां के राजा शिशुपाल का उल्लेख है। जिसके शासनकाल में इस राज्य ने बहुत उन्नति की। इसी समय इस वंश की एक शाखा कलिंग में स्थापित हुई।

11.कुरु:- इस राज्य में आधुनिक दिल्ली के आसपास के प्रदेश थे। इसकी राजधानी इंद्रप्रस्थ थी। जिसकी स्मृति आज भी दिल्ली के निकट इंद्रप्रस्थ गांव में सुरक्षित मिलती है। यह महाभारत काल का एक प्रसिद्ध राज्य था। हस्तिनापुर इस राज्य का एक अन्य प्रसिद्ध नगर था।

12. मत्स्य:- इस राज्य का विस्तार आधुनिक राजस्थान के अलवर जिले से चंबल नदी तक था। इसकी राजधानी विराटनगर (जयपुर से अलवर जाने वाले मार्ग पर स्थित, वर्तमान नाम बैराठ) थी। महाभारत के अनुसार पांडेय ने यहां अपना अज्ञातवास का समय बिताया था।

13. कम्बोज:- इसका उल्लेख सदैव गंधार के साथ हुआ है। अत यह महाजनपद गंधार राज्य से सटे हुए भारत की पश्चिमउत्तर भाग (कश्मीर का उतरी भाग पामीर तथा बदख्शां के प्रदेश) में स्थित रहा होगा। राजपुर और द्वारका इस राज्य के दो प्रमुख नगर थे। यह पहले एक राजतंत्र था, किंतु बाद में गणतंत्र बन गया।

14. शूरसेन:- इस जनपद की राजधानी मथुरा थी। महाभारत तथा पुराणो में यहां के राजवंशो को यदु अथवा यादव कहा गया है। इसी राजवंश की यादव शाखा में श्री कृष्ण उत्पन्न हुए।

15.अश्मक:- यह राज्य दक्षिण में गोदावरी नदी के तट पर स्थित था। इसकी राजधानी पोतली अथवा पोदन थी। बाद में अवन्ति ने इसे अपने राज्य मे मिला लिया।

16. गांधार:- यह राज्य (वर्तमान पाकिस्तान के पेशावर तथा राहुल पिंडी के जिले) पूर्वी अफगानिस्तान में स्थित था। इस राज्य में कश्मीर घाटी तथा प्राचीन तक्षशिला का भू प्रदेश भी आता था। इसकी राजधानी तक्षशिला थी। तक्षशिला का विश्वविद्यालय उस समय शिक्षा का प्रसिद्ध केंद्र था।



Mahajanapada


 Mahajanapadas were the states or administrative units in ancient India. There is mention of some Janapadas in the later Vedic period. He is mentioned many times in Buddhist texts.


 These were the following:


 1.Anga:- This kingdom was situated in the west of Magadha. These included the Munger and Bhagalpur districts of modern Bihar. Magadha The Champa river flowed between the Anga kingdoms. Champa was also the name of its capital. It was a famous center of trade and civilization of that period. There used to be constant conflict between Anga and Magadha. In the end it merged with Magadha.


 2. Magadha:- The jurisdiction of this state was largely on the land of Patna and Gaya districts of modern Bihar, its ancient capital was Girivraj. Later, Rajagriha and Pataliputra became the capital. Initially, it was a small kingdom, but its power continued to grow, it was one of the four powerful monarchies during the time of Buddha.


 3. Kashi:- The most powerful state of the Mahajanapada period was its capital Varanasi. Which was very famous for its splendor, knowledge and craft. By the end of the Mahajanapada period, it merged with the Kosala kingdom.


 4.Vats:- This kingdom was situated to the south of the river Ganges and west of Kashi and Kaushal and its capital was Kaushambi which was a famous center of trade Kaushambi is at a distance of about 48 kms from Allahabad, the king of this place was Udayana at the time of Buddha. Magadha grabbed this kingdom after the death of a mighty mighty warrior. The kingdom of Vatsa was also one of the four major monarchies at the time of Buddha.


5. Vajji:- This kingdom was extended to the north of the Ganges river to the hills of Nepal. In the west, the river Gandak formed its boundary and in the east it probably extended to the forests along the banks of the Koshi and Mahananda rivers. It was a federal republic made up of 8 clans. It was a very powerful republic during the times of Buddha and Mahavira, later the ruler of Magadha made it a territory of his kingdom.


 6. Kosala:- The expansion of this state was in the Awadh region of modern Uttar Pradesh. In the Ramayana, its queen Ayodhya has been told. It was one of the four powerful monarchies at the time of Buddha.


 7. Avanti: - Under this state, the land area of ​​present Ujjain and some part of Narmada valley used to go. This state was also divided into two parts. The capital of the northern part was Ujjain and the capital of the southern part was Mahishmati. It was also one of the four powerful monarchies of the Buddha, later it was included in the kingdom of Magadha.


 8. Malla:- This was also a republic, it was divided into two parts. The capital of one was Kushinara (modern Kushinagar in Deoria district of present-day Uttar Pradesh) and Pava of the other. The Mal people were famous for their courage, their courage and love of war. The kingdom of Mal was conquered by Anant Magadha.


 9. Panchal:- The expansion of this Mahajan post was in the districts of Rohilkhand and Central Doab of modern Bandayu and Farrukhabad. It was divided into two parts – Uttara Panchal and Dakshin Panchal. The capital of Northern Panchal was Ahichhatra and the capital of South Panchal was Kapilya and the republican system was maintained here.


 10. Chedi:- This state was situated in the western part of modern Bundelkhand. Its capital was Shaktimati. It has been called Sottavati in Buddhist evidence. The mention of the Chedi people is also found in the Rigveda. King Shishupala is mentioned in the Mahabharata. During whose reign this state made a lot of progress. At the same time a branch of this dynasty was established in Kalinga.


11.Kuru:- In this state there were territories around modern Delhi. Its capital was Indraprastha. Whose memory is still found safe in Indraprastha village near Delhi. It was a famous kingdom of Mahabharata period. Hastinapur was another famous city of this state.


 12. Matsya:- The extension of this state was from Alwar district of modern Rajasthan to Chambal river. Its capital was Biratnagar (located on the route from Jaipur to Alwar, present name Bairath). According to Mahabharata, Pandey had spent his time of exile here.


 13. Kamboja:- It has always been mentioned with Gandhar. Therefore, this Mahajanapada must have been situated in the western-north part of India (the northern part of Kashmir, the territories of Pamir and Badakhshan) adjacent to the Gandhar state. Rajpur and Dwarka were the two major cities of this state. It was a monarchy at first, but later became a republic.


 14. Shurasen:- The capital of this district was Mathura. In Mahabharata and Puranas, the dynasties here have been called Yadu or Yadav. Shri Krishna was born in the Yadav branch of this dynasty.


 15.Ashmaka:- This state was situated in the south on the bank of river Godavari. Its capital was Potli or Podan. Later Avanti annexed it to her kingdom.


 16. Gandhara:- This state (the districts of Peshawar and Rahul Pindi in present-day Pakistan) was located in eastern Afghanistan. In this state, the Kashmir valley and the land of ancient Taxila also came. Its capital was Taxila. The University of Taxila was a famous center of education at that time.

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

- Copyright © Research center - Blogger Templates - Powered by Blogger - Designed by Johanes Djogan -